फंदा टूट गया
यात्रा का गीत। दाऊद का।
124 1 यदि हमारे परमपिता हमारी ओर न होते—अब इस्राएल यह कहे— 2 यदि हमारे परमपिता हमारी ओर न होते, जब लोग हमारे विरुद्ध उठ खड़े हुए, 3 तब वे हमें जीवता ही निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का ; 4 तब जल हमें बहा ले जाता, धारा हमारे ऊपर से बह जाती; 5 तब प्रचंड जल हमारे ऊपर से बह जाता।
6 धन्य हैं हमारे परमपिता, जिन्होंने हमें उनके दाँतों का शिकार होने के लिए नहीं छोड़ा! 7 हम बहेलियों के फंदे से चिड़िया के समान बच निकले हैं; फंदा टूट गया, और हम बच निकले हैं! 8 हमारी सहायता हमारे परमपिता के नाम से है, जिन्होंने आकाश और पृथ्वी को बनाया।