हल्लिलूय्याह
150 1 हल्लिलूय्याह! उसके पवित्रस्थान में हमारे परमपिता की स्तुति करो; उसके पराक्रमी आकाशमण्डल में उसकी स्तुति करो। 2 उसके पराक्रम के कामों के कारण उसकी स्तुति करो; उसकी अपार महानता के अनुसार उसकी स्तुति करो। 3 नरसिंगे के शब्द से उसकी स्तुति करो; सारंगी और वीणा बजाकर उसकी स्तुति करो। a a v3 शोफार मेढ़े के सींग से बना नरसिंगा है, जो इस्राएल के पर्वों और सभाओं में बजाया जाता था — इसका शब्द लोगों को हमारे परमपिता के सामने सचेत होने के लिए बुलाता था। 4 डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो; तार वाले बाजों और बाँसुरी से उसकी स्तुति करो। 5 ऊँचे स्वर वाली झाँझों से उसकी स्तुति करो; झनझनाती झाँझों से उसकी स्तुति करो। 6 जितने प्राणी साँस लेते हैं, वे सब हमारे परमपिता की स्तुति करें। हल्लिलूय्याह!