गहराइयों में से
यात्रा का गीत।
130 1 गहराइयों में से मैं तुझे पुकारता हूँ, हे मेरे परमपिता।
2 हे प्रभु परमपिता, मेरी आवाज़ सुन ले; मेरी दया की गुहार पर ध्यान से कान लगा।
3 हे मेरे परमपिता, यदि तू अधर्म के कामों का लेखा रखता, तो हे प्रभु परमपिता, कौन ठहर सकता? 4 परन्तु तेरे पास क्षमा है, इसलिए तेरा भय माना जाता है।
5 मैं बाट जोहता हूँ अपने परमपिता की; मेरा मन बाट जोहता है, और उसके वचन पर मैं आशा रखता हूँ। 6 मेरा मन प्रभु परमपिता की बाट उससे भी अधिक जोहता है जितना पहरुए भोर की बाट जोहते हैं, हाँ, पहरुओं के भोर की बाट जोहने से भी अधिक।
7 हे इस्राएल, हमारे परमपिता पर आशा रख, क्योंकि हमारे परमपिता के पास वाचा की करुणा है, और उसके पास प्रचुर छुटकारा है। 8 और वही इस्राएल को उसके सारे अधर्म के कामों से छुड़ाएगा। a a v8 अपने लोगों को उनके सारे पापों से छुड़ाने की परमपिता की प्रतिज्ञा यीशु में पूरी होती है, जिनका नाम इसलिए रखा गया कि वे अपने लोगों को उनके पापों से बचाएँ।