विश्राम में एक बालक
आरोहण का गीत। दाऊद का।
131 1 हे मेरे परमपिता, मेरा मन घमंडी नहीं, और न मेरी आँखें अभिमानी हैं; न मैं ऐसी बड़ी और अद्भुत बातों में उलझता हूँ जो मेरे लिए बहुत ऊँची हैं। 2 निश्चय मैंने अपने प्राण को शान्त और चुप कर लिया है, जैसे दूध छुड़ाया हुआ बालक अपनी माता की गोद में; हाँ, दूध छुड़ाए हुए बालक के समान मेरा प्राण मेरे भीतर है। 3 हे इस्राएल, अभी से लेकर सदा सर्वदा तक हमारे परमपिता पर आशा लगाए रख।