हमें आशीष दे और अपना मुख चमका
प्रधान बजानेवाले के लिये: तार वाले बाजों के साथ। एक भजन। एक गीत।
67 1 हमारे परमपिता हम पर अनुग्रह करें और हमें आशीष दें, और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमकाएँ। सेला a a v1 सेला: संगीत या आराधना का एक विराम-चिन्ह; इसका ठीक अर्थ अनिश्चित है। 2 जिस से तेरा मार्ग पृथ्वी पर जाना जाए, और तेरा उद्धार सब जातियों में। 3 हे हमारे परमपिता, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; सारे देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें। 4 जाति-जाति के लोग आनन्दित हों और जयजयकार करें, क्योंकि तू देश-देश के लोगों का न्याय के साथ न्याय करता है, और पृथ्वी पर की जातियों की अगुवाई करता है। सेला
5 हे हमारे परमपिता, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; सारे देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें। 6 पृथ्वी ने अपनी उपज दी है; हमारे परमपिता, हाँ हमारे अपने परमपिता, हमें आशीष देते हैं। 7 हमारे परमपिता हमें आशीष दें, और पृथ्वी के सब छोर उससे डरें।