उसकी उपस्थिति में कौन रह सकता है?
दाऊद का एक भजन।
15 1 हे परमपिता, तेरे तम्बू में कौन रह सकता है? तेरे पवित्र पर्वत पर कौन वास कर सकता है? 2 वह जो खराई से चलता है और धर्म का काम करता है, जो अपने मन से सच बोलता है। 3 वह अपनी जीभ से निन्दा नहीं करता, अपने पड़ोसी की कोई हानि नहीं करता, और अपने मित्र की बुराई नहीं करता। 4 वह नीच मनुष्य को तुच्छ जानता है, परन्तु उनका आदर करता है जो हमारे परमपिता का भय मानते हैं; वह अपनी शपथ को हानि उठाकर भी पूरी करता है, और पीछे नहीं हटता। 5 वह अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता, और निर्दोष के विरुद्ध घूस नहीं लेता। जो कोई ये काम करता है वह कभी न डिगेगा।