निर्मल करने को दूत का आना
3 1देखो, मैं अपने दूत को भेज रहा हूँ, और वह मेरे आगे मार्ग तैयार करेगा। तब जिस प्रभु को तुम ढूँढ़ते हो, वह अचानक अपने मन्दिर में आएगा—यीशु, वाचा का वह दूत जिससे तुम प्रसन्न होते हो। देखो, वह आ रहा है, स्वर्गीय सेनाओं के परमपिता कहते हैं। a a v1 वह दूत जो मार्ग तैयार करता है, यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला है, और वह प्रभु जो अपने मन्दिर में आता है, यीशु है—वाचा का दूत। मरकुस अपने सुसमाचार का आरम्भ इन्हीं शब्दों से करता है (मरकुस 1:2)। 2“परन्तु उसके आने के दिन को कौन सह सकेगा? और जब वह प्रकट होगा, तब कौन खड़ा रह सकेगा? क्योंकि वह सोनार की आग और धोबी के साबुन के समान है। 3वह चाँदी को तपाने और शुद्ध करनेवाले के समान बैठेगा; वह लेवी के पुत्रों को शुद्ध करेगा और उन्हें सोने-चाँदी के समान निर्मल करेगा, और वे धार्मिकता से हमारे परमपिता के लिए भेंट लाएँगे। 4तब यहूदा और यरूशलेम की भेंट हमारे परमपिता को प्रसन्न करेगी, जैसे बीते दिनों में, और जैसे प्राचीन वर्षों में।”
5मैं न्याय करने के लिए तुम्हारे निकट आऊँगा, और टोन्हों, व्यभिचारियों, झूठी शपथ खानेवालों, मजदूर की मजदूरी में छल करनेवालों, विधवा और अनाथ पर अन्धेर करनेवालों, परदेशी को हटा देनेवालों, और उन सबके विरुद्ध जो मुझ से नहीं डरते, तुरन्त गवाही दूँगा, स्वर्गीय सेनाओं के परमपिता कहते हैं।
अपने परमपिता की ओर लौटो
6क्योंकि मैं, तुम्हारा परमपिता, बदलता नहीं; इसलिए, हे याकूब की सन्तान, तुम नष्ट नहीं हुए।
7अपने पूर्वजों के दिनों से ही तुम मेरी विधियों से भटक गए और उन्हें नहीं माना। मेरी ओर फिरो, और मैं तुम्हारी ओर फिरूँगा, स्वर्गीय सेनाओं के परमपिता कहते हैं। परन्तु तुम पूछते हो, ‘हम किस बात में फिरें?’
8क्या कोई मनुष्य अपने परमपिता को लूटेगा? फिर भी तुम मुझे लूटते हो। परन्तु तुम पूछते हो, ‘हमने तुझे किस बात में लूटा?’ दसवें अंश और भेंटों में। 9तुम श्राप से श्रापित हो, क्योंकि तुम मुझे लूटते हो—तुम्हारी सारी जाति। 10सारा दसवाँ अंश भण्डार में ले आओ, कि मेरे भवन में भोजन रहे। इसी में मुझे परखो, स्वर्गीय सेनाओं के परमपिता कहते हैं, और देखो कि क्या मैं आकाश के झरोखे तुम्हारे लिए नहीं खोलता और तुम पर आशीष नहीं उंडेलता, यहाँ तक कि फिर कोई कमी न रह जाए। 11मैं तुम्हारे लिए नाश करनेवाले को डाँटूँगा, कि वह तुम्हारी भूमि की उपज को नष्ट न करे, और खेत में तुम्हारी दाखलता फलने से न चूके, स्वर्गीय सेनाओं के परमपिता कहते हैं। 12तब सारी जातियाँ तुम्हें धन्य कहेंगी, क्योंकि तुम एक मनभावन देश ठहरोगे, स्वर्गीय सेनाओं के परमपिता कहते हैं।
13तुम्हारी बातें मेरे विरुद्ध कठोर रही हैं, हमारे परमपिता कहते हैं। परन्तु तुम पूछते हो, ‘हमने तेरे विरुद्ध क्या कहा है?’
14तुमने कहा, ‘परमेश्वर की सेवा करना व्यर्थ है। उसके आदेशों का पालन करने और स्वर्गीय सेनाओं के परमपिता के सामने शोक मनानेवालों के समान चलने से हमें क्या लाभ हुआ?’ 15अब तो हम अभिमानियों को धन्य कहते हैं। बुराई करनेवाले फलते-फूलते हैं; वे परमेश्वर को परखते भी हैं और फिर भी बच निकलते हैं।
16तब जो हमारे परमपिता का भय मानते थे, वे आपस में बातें करने लगे, और उसने ध्यान देकर सुना। और जो उसका भय मानते और उसके नाम को अनमोल जानते हैं, उनके लिए उसके सामने एक स्मरण की पुस्तक लिखी गई।
17वे मेरे ठहरेंगे, स्वर्गीय सेनाओं के परमपिता कहते हैं, उस दिन जब मैं कार्य करूँगा, वे मेरा निज धन होंगे। और जैसे कोई पिता अपने सेवा करनेवाले पुत्र पर तरस खाता है, वैसे ही मैं उन पर तरस खाऊँगा। 18तब तुम फिर से धर्मी और दुष्ट के बीच, और उसमें जो हमारे परमपिता की सेवा करता है और उसमें जो सेवा नहीं करता, अन्तर देखोगे।