बिल्दद फिर बोलता है
25 1तब शूही बिल्दद ने उत्तर दिया: 2“प्रभुता और भय उसी के हैं; वह अपने ऊँचे स्थानों में शान्ति बनाए रखता है। 3क्या कोई उसकी सेनाओं को गिन सकता है? क्या उसका प्रकाश सब पर उदय नहीं होता? 4तब मनुष्य परमेश्वर के सामने कैसे धर्मी ठहर सकता है? स्त्री से जन्मा हुआ कैसे शुद्ध हो सकता है? 5देख, चन्द्रमा भी उज्ज्वल नहीं, और तारे भी उसकी दृष्टि में शुद्ध नहीं; 6फिर मनुष्य तो क्या ही है, जो कीड़ा है, और आदमी का पुत्र, जो कृमि है!”